निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । सोमवार को गांधी मैदान के समीप समाज कल्याण समिति कार्यालय प्रांगण में आगामी दुर्गापूजा की तैयारी को लेकर जामताड़ा शहरी क्षेत्र के विभिन्न पूजा आयोजन समितियों के साथ राजा अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता सह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण बैठक में कायस्थपाड़ा, सरखेलडीह, बाजार दुर्गा मंदिर सहित जामताड़ा शहरी क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा आयोजन समितियों के सदस्यों और पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में दुर्गा पूजा के भव्य एवं सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान बीरेंद्र मंडल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गापूजा को लेकर सभी समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूजा को देखते हुए पूरे शहर में साफ-सफाई, पथ एवं नालों में ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, लाइटिंग एवं अन्य जनहित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, सभी दुर्गा पूजा पंडालों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि किसी भी भक्त को परेशानी न हो।
जामताड़ा वासियों से दुर्गापूजा के सफल आयोजन हेतु पूर्ण सहयोग की अपील की और कहा कि इस वर्ष भी माँ दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम एवं शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। मौके पर सभी समितियों के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित थे।
