स्व. मेहता ने अपना पूरा जीवन समाज को समर्पित किया-भुनेश्वर मेहता
रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग: सदर प्रखंड के चुरचू गांव निवासी और मीत मिलन होटल के मालिक स्व चंद्रधारी प्रसाद मेहता की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर मवि चुरचू के समीप स्थित उनके आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। साथ ही उनकी विधवा तारा देवी, मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश मेहता, पूर्व जिप सदस्य विनोद मेहता, समाजसेवी बालेश्वर मेहता समेत कई गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात उनके पुत्र सुरेश प्रसाद मेहता, कृष्णा प्रसाद मेहता एवं अरुण प्रसाद मेहता ने विधिवत पिंडदान किया। मौके पर मुख्य अतिथि हजारीबाग के पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता ने कहा कि स्व मेहता एक प्रखर समाजसेवी थे। वे सभी व्यक्ति के सुख दुख में हमेशा शामिल होने का काम करते थे। उनकी मधुर वाणी और सरल स्वभाव सभी को अपनी ओर आकर्षित करता था। उन्होंने अपना सारा जीवन समाज को समर्पित किया। ऐसे लोग युगों युगों तक अमर रहते हैं।
सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश मेहता ने कहा कि उनके काम करने के तरीके और परस्पर सहयोग की भावना ही उन्हें आम लोगों से अलग करता था। उन्होंने लंबे समय तक कोर्ट में स्टांप भेंडर का काम किया। उस दौरान भी उन्होंने कोर्ट कचहरी आने वाले गरीब और मजबूर लोगों का सहयोग किया। जिससे उनकी समाज में एक अलग पहचान बनी। मौके पर नरसिंह प्रसाद मेहता, राजेंद्र प्रसाद मेहता, संजय प्रसाद मेहता, गल्लू प्रसाद मेहता, कृष्ण प्रसाद मेहता, छोटन प्रसाद मेहता, पूर्व मुखिया राजकुमार मेहता, पूर्व मुखिया देवनारायण प्रसाद मेहता, दुख हरण प्रसाद मेहता, अनूप कुमार, नरेश कुमार, अलाउद्दीन अंसारी, सीताराम मेहता, सहदेव प्रसाद मेहता, देवकी प्रसाद मेहता, बिंदेश्वरी प्रसाद मेहता, द्वारका प्रसाद मेहता, भीम मेहता, दिवंगत आत्मा की पुत्री सावित्री देवी, शारदा देवी, मीना देवी, शिक्षिका संजू कुमारी, संगीता देवी, पुष्पा देवी, शशि कला देवी, गायत्री कुमारी, पोती टिंकू कुमारी, उषा कुमारी, मनीषा कुमारी अवनी मेहता नतिनी रिंकू कुमारी, प्रियंका कुमारी, पल्लवी कुमारी, पूजा कुमारी, संध्या सुमन, सुप्रिया सुमन, पियास ठाकुर, संजय कुमार, सुनील कुमार मेहता रंजीत कुमार मेहता, पिंटू कुमार, रंजन कुमार, विक्रम कुमार, स्वीटी कुमारी, शिवानी कुमारी, गुड़िया कुमारी, नितेश कुमार, सचिन कुमार, विक्की कुमार, सौरभ कुमार, युवराज कुमार, भोलू कुमार अंकित राज रूपा कुमारी प्रियंका कुमारी रीना देवी गीता देवी समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।
