निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०, जयन्त तिर्की के नेतृत्व में पु०नि० नितिश कुमार, पु०अ०नि० हीरालाल महतो, पु०अ०नि० पुष्पेश्वर दास एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए जामताड़ा थानान्तर्गत ग्राम पाण्डेडीह स्थित धनराज दास, पिता रामपद दास के घर में साईबर अपराधियों के विरुद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए साईबर अपराधकर्मी धनराज दास, उम्र 23 वर्ष, पिता रामपद दास, ग्राम पाण्डेडीह, थाना जामताड़ा, जिला जामताड़ा को 8 फर्जी मोबाईल, 8 सिम, 3 टैब, 9 ए०टी०एम० कार्ड, एक आधार कार्ड, 9 पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राईभिंग लाईसेंस, एक एक लैपटॉप, 60 हजार छः सौ रुपए नगद के साथ पकड़ा गया।
अपराध शैली: HSBC BANK एवं अन्य बैंकों के CREDIT/DEBIT CARD बंद होने एवं नया लेने की बात बताकर इस्ट्राग्राम, फेसबुक में एड डालकर लोगों को झांसा में लेकर उनके मोबाईल में स्क्रिन सेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर CREDIT/DEBIT CARD के सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर करना।
इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 60/25, दिनांक 11.09. 2025, धारा 111(2) (b)/317(2)/317(5)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2) Β.Ν.S 2023 & 66(B)(C) (D) IT.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों का कार्यक्षेत्र मुलत: बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *