निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । भाजपा झारखंड प्रदेश के आह्वान पर जिले के सभी 6 प्रखंड मुख्यालयों में आज जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता अमर बाउरी ने शिरकत किया। आदिवासी अस्मिता, अधिकार और न्याय की रक्षा के लिए आयोजित इस आंदोलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान भाजपा नेता अमर बाउरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखण्ड के मुख्यमंत्री आदिवासियों के सबसे बड़े हितकारी हैं, जल जमीन के रक्षक हैं। लेकिन वही मुख्यमंत्री ने जामताड़ा के विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी के इशारे पर आदिवासियों की जमींन को जबरन अधिग्रहण करने के लिए तैयार है। यह नीति आदिवासियों के खिलाफ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आदिवासी नेता स्वर्गीय सूर्या नारायण हांसदा की कथित फर्जी मुठभेड़ की सीबीआई जांच कराने, नगड़ी में आदिवासियों की खेती योग्य भूमि पर जबरन रिम्स-2 निर्माण रोकने, लचर स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने सहित कई स्थानीय मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आदिवासी समाज के अधिकारों की सुरक्षा की मांग की गई।
