उत्कृष्ट सेवा के लिए कई महिलाएं पुरस्कृत

रामावतार स्वर्णकार
इचाक:प्रखंड के कुरहा पंचायत भवन में जेएसएलपीएस द्वारा वित्त पोषित आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जहां कुरहा संकुल के 600 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक शिवसागर बड़ाइक, कारीमाटी पंचायत की मुखिया किरण देवी, मुखिया प्रतिनिधि राकेश मेहता व अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात संस्था कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। मौके पर मुख्य अतिथि बीपीएम शिवसागर बड़ाइक ने सामाजिक उत्थान में जेएसएलपीएस की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में बेहतर काम कर रही है। रोजगार का निःशुल्क प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़ने के लिए ऋण भी मुहैया करा रही है। यही कारण है कि आज महिलाएं संस्था में अपना उज्जवल भविष्य टटोल रही हैं। कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा कुरहा संकुल के महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों के वार्षिक आय व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया साथ ही आगामी कार्य योजना पर भी विस्तार से चर्चा किया गया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाली दर्जनों महिलाओं और स्वयं सहायता समूह को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम ने माहौल को रोमांचक बना दिया। पूरे कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कॉर्डिनेटर अवनीश कुमार ने किया उन्होंने जेएसएलपीएस के कार्यों को विस्तार से बताते हुए कहा कि गांव की महिलाओं आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था महिलाओं को समूह में प्रशिक्षण देकर सीधे रोजगार से जोड़ रही है। ताकि महिलाएं स्वावलंबी बने। उनका आर्थिक स्तर में सुधार हो। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को संस्था से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मधु कुमारी, ऋतु लकड़ा, सेतु दीदी रिंकू देवी, जेंडर सीआरपी आरती देवी, अंजू देवी, माया देवी, शोभा देवी, ममता देवी, किरण देवी, सुदामा देवी, लक्ष्मी देवी, वर्षा देवी, सुष्मिता देवी, मालती देवी की भूमिका अहम रही। मौके पर सैकड़ों महिलाएं मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *