निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । श्री श्री दुर्गा पूजा समिति मेझिया पंजानिया वीर ग्राम के दुर्गा मंदिर प्रांगण में एक बैठक सुभाष मिर्धा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में पूजा संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई चंदा कलेक्शन से लेकर पूजा सामग्री एवं सुरक्षा के लिए भी विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सुभाष मिर्धा ने सभी सदस्यों से कहा दुर्गा पूजा नजदीक है इसलिए सभी को तन मन से लग जाना होगा एवं सभी श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो परेशानी ना हो सभी श्रद्धालु शांति से पूजा पाठ कर पाए। सफल संचालन के लिए समिति द्वारा एक वालंटियर की व्यवस्था होगी जिसमें 20 से 25 युवा सदस्यों को चयन किया जाएगा। पूजा को सु संपन्न एवं सभी शांति ढंग से करने के लिए अभिभावक बुद्धिजीवी सक्रिय सदस्यों का एक टीम गठित किया जाएगा। श्री श्री दुर्गा मंदिर मेझियां में पूजा में काफी भीड़ होती है क्योंकि हमारे यहां आस-पास के सभी गांव से आदिवासी दलित ओबीसी मुस्लिम अन्य सभी समाज के श्रद्धालु पूजा देखने के लिए आते है, खासकर सभी राजनीतिक पार्टियों के वरिष्ठ सम्मानित नेतागण जामताड़ा नगर वासी एवं प्रशासन का भी आगमन होता हैं। देवशरण मुर्मू विकास चंद्र मंडल, भागीरथ पंडित, तारा पद मंडल, काजल पंडित, निपेन मंडल, प्रभास गोराई, निखिल मंडल, खोकन दत्त, निमाई मंडल, काजल मंडल, फकीर मंडल व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *