निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला संयोजक दिनेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें डांस करने वाली महिला को पैसा बांटते हुए दिखाया जा रहा है। यह वीडियो कथित तौर पर कुछ यूट्यूबर तत्वों द्वारा बनाकर वायरल किया गया है। दिनेश यादव ने वीडियो को निराधार बताते हुए कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा।यह वीडियो कहां का है और कब बनाया गया है, मुझे नहीं पता। लेकिन जिसने वीडियो बनाया है और वायरल किया है, उसके खिलाफ मैं मानहानि का केस ठोकूंगा। इस मामले को लेकर दिनेश यादव ने जामताड़ा के मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *