निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । संथाल परगना के पुलिस उप महानिरीक्षक अंबर लकड़ा शुक्रवार को वार्षिक निरीक्षण हेतु जिले के नाला पुलिस अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। मौके पर सबसे पहले डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्होंने एसडीपीओ कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को बेहतर पुलिस सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही है।
जिसके बाद पुलिस उप महानिरीक्षक अंबर लकड़ा ने नाला अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न थाना में दर्ज कांडों की समीक्षा की। तत्पश्चात मीडिया को बताया कि यह वार्षिक जनरल निरीक्षण है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान थानों में दर्ज मामले, क्राइम कंट्रोल, इन्वेस्टिगेशन के अलावा कोर्ट की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था की जानकारी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों ली गई। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए हर संभव प्रयास करें। मौके पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता भी उपस्थित थे। डीआईजी ने बताया कि मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को अनुसंधान में गुणवत्ता लाने का निर्देश दिया गया है| साथ ही क्राइम कंट्रोल को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। डीआईजी ने बताया कि कि सितंबर महीने में अफजलपुर में पुलिस पदाधिकारी ओर जवानों की तैनाती की जाएगी। अफजलपुर में पुलिस ओपीडी का भी प्रस्ताव रखा गया है। पुलिस पदाधिकारियों को अपराध पर लगाम लगाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा थाने में शिकायत लेकर आने वाले लोगों के साथ अच्छा बर्ताव करने का भी निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया है। निरीक्षण के उपरांत डीआईजी अंबर लकड़ा दुमका के लिए रवाना हो गए। निरीक्षण के दौरान जामताड़ा के एसपी राजकुमार महतो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो के अलावा नाला थाना प्रभारी, बागडेहरी थाना प्रभारी, कुंडहित थाना प्रभारी, बिन्दापाथर थाना प्रभारी एवं फतेहपुर थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *