निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । नगर स्थित मैरेज हॉल दुमका रोड में जिला कैरम खेल के खिलाड़ीयों एवं खेल प्रेमियों के साथ जामताड़ा जिले के पूर्व सीनियर चैंपियन कैरम के वरिष्ठ खिलाड़ी विश्वनाथ तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जहाँ जामताड़ा जिला कैरम एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक अरुप कु. मित्रा संरक्षक विश्वनाथ तिवारी , चैयरमेन शिवनाथ घोष, अध्यक्ष रणदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष नितेश सेन एवं नरेंद्र नारायण, सचिव सूरज कु.पासवान , संयुक्त सचिव मोहम्मद शाहाबाज, राहुल सिंह, अमित मंडल, जूही मंडल, अमित राय, कोषाध्यक्ष नेहा भारती , कार्यकारिणी सदस्य सौगत महता, सोमनाथ दत्ता, भास्कर चांद, रौनक राज, सौरभ झा, मौसम कुमारी का दायित्व के लिए निर्विरोध चुना गया। जिला स्तरीय कैरम कमेटी के पुनर्गठन में स्टेट कैरम एसोसिएशन ऑफ झारखंड के कोषाध्यक्ष सह अंतरराष्ट्रीय कैरम निर्णायक एवं पर्यवेक्षक सुरजीत झा, स्टेट कैरम एसोसिएशन ऑफ झारखंड के कार्यकारिणी सदस्य दीपक दुबे , जामताड़ा जिला ओलंपिक एसोसिएशन से पर्यवेक्षक के रूप में हॉकी जामताड़ा के सचिव डॉ.भास्कर चांद मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर स्टेट कैरम एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के कोषाध्यक्ष सुरजीत झा ने जामताड़ा जिला कैरम एसोसिएशन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों एवं सदस्य को पौधा देकर सम्मानित किये साथ ही उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए । उन्होंने अपने संबोधन कहें की आगामी अगस्त माह में जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजित किया जाएगा साथ ही जामताड़ा जिला में कैरम खेल को बढ़ावा देने के लिए जामताड़ा जिला कैरम एसोसिएशन के पदाधिकारी को इस वर्ष 2025 में स्टेट कैरम एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के 25वां वर्ष एवं सिल्वर जुबली में एक राज्य स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन जामताड़ा जिला कैरम एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित करने का आग्रह किये।
