निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में नजारत, जन शिकायत, सीपीग्राम एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की मासिक समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।
बैठक में उपायुक्त द्वारा विभागवार किए जा रहे कार्यों, प्राप्त आवंटन एवं व्यय, विभिन्न संचिकाओं का ससमय संधारण सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए कार्यालय के कार्यों को ससमय एवं नियमानुसार करने निर्देश दिया। आईपीआरडी की समीक्षा के क्रम में उन्होंने सरकार की योजनाओं, नीतियों को आमजनों तक पहुंचाने के लिए गीत नाट्य, नुक्कड़ नाटक, मेला प्रदर्शनी, फ्लेक्स होर्डिंग एवं सोशल मीडिया आदि माध्यमों से वृहत प्रचार प्रसार करने के लिए निर्देश दिया गया। इसके अलावा उन्होंने जनशिकायत एवं सीपीग्राम पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं निष्पादन से जुड़े बिंदुओं पर समीक्षा किया एवं प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इस मौके पर अपर समाहर्ता पूनम कच्छप के अलावा संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
