निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । कुंडहित थाना क्षेत्र के डोम टोला निवासी 52 वर्षीय बबलू बाध्यकर ने घर के बाहर बरगद पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। अधेड़ द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के मामले में गुरुवार को कुंडहित पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज किया है। वही प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अधेड़ की पत्नी चंपा देवी के लिखित आवेदन पर पेट्रोल पंप मालिक रविंद्र मंडल को नामजद किया गया है। इस संबंध में मृतक की पत्नी चंपा देवी ने कुंडहित थाना में आवेदन देकर बताया कि पेट्रोल पंप मालिक रविंद्र मंडल उनके पति को घर बुलाकर बार-बार धमकी देता था कि तेरा बेटा माखन बाध्यकर मेरा कुछ पैसा लेकर भाग गया है। उसे घर बुलाओ नहीं तो तेरे पूरे परिवार को जेल में सड़ा देंगे। इसी बात से आहत बबलू दो-तीन दिनों से गुमसुम रहता था। वहीं बुधवार की सुबह घर के बाहर बरगद के पेड़ में रस्सी के सहारे आत्महत्या कर लिया था। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि कुंडहित थाना कांड संख्या 24/2025 भादवि की धारा 108 बीएनएस के तहत नामजद रविंद्र मंडल को आरोपी बनाया गया है।
