निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में मनरेगा अंतर्गत बीपीओ/सहायक अभियंता/कनीय अभियंता सहित अन्य की नियुक्ति/पदस्थापन एवं अवधि विस्तार की समीक्षा बैठक किया गया। बीपीओ/सहायक अभियंता/कनीय अभियंता/रोजगार सेवक/कंप्यूटर सहायक/लेखा सहायक की नियुक्ति/पदस्थापन एवं अवधि विस्तार की समीक्षा कर उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
इस मौके पर।उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, डीआरडीए निदेशक विजय कुमार, कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार बम बम, डीआईओ संतोष कुमार घोष सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
