निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । नाला प्रखंड के महुलबना पंचायत के माधवा गांव के रहने वाले जगदीप कुमार हेंब्रम ने JPSC 2023 की परीक्षा में 66वां रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। जगदीप की माता शिलावंती सोरेन महुलबना पंचायत की मुखिया हैं, जो क्षेत्र के विकास कार्यों और गरीबों की सेवा में सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं। उनके पिता सुरेंद्र हेंब्रम काठीकुंड और शिकारीपाड़ा में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
जगदीप ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जामताड़ा के मिशन स्कूल बेवा में छठी कक्षा तक पूरी की। इसके बाद उन्होंने रांची के संत जेवियर स्कूल (JBC) से आगे की पढ़ाई की और ग्रॉसनर कॉलेज, रांची से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी में लेक्चरर के रूप में भी कार्य किया।
