निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में संबंधित हितधारकों के साथ वैवाहिक विवाद और हिंसा की रोकथाम के लिए बैठक आहूत किया गया।
बैठक में वैवाहिक विवाद से जुड़े मामले, घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं, संरक्षण अधिनियम, जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार सहित अन्य बिंदुओं पर संबंधित हितधारकों से विचार विमर्श किया गया। उपायुक्त ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा आज के परिप्रेक्ष्य में घरेलू हिंसा एवं वैवाहिक विवाद आम हो गए हैं। लोगों में इसे लेकर जागरूकता का प्रसार करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हेतु जो भी एक्ट हैं उसका वृहत प्रचार प्रसार करें। कहा कि सरकार के द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए सहायता हेतु दिए जाने वाले कानूनी सुरक्षा दी जा रही है। महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर बनाया गया है, जिसमें पीड़ित महिला अपनी शिकायतों को दर्ज करा सकती है साथ ही वहां रह भी सकती है। उपायुक्त ने हिंसा और वैवाहिक विवादों को रोकने के लिए प्रभावी रणनीतियों को सही मायने में धरातल पर लाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने इसके लिए प्रखंड स्तर पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया साथ ही कहा कि अगर ऐसी कोई हिंसा की घटना आती है तो तुरंत एफआईआर करवाएं। वहीं उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर सहित अन्य महत्वपूर्ण दूरभाष को डिस्प्ले करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार पवन कुमार, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अंजू पोद्दार, केंद्र प्रशासक सखी वन स्टॉप सेंटर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *