निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा जिला अंतर्गत 72 विद्यालयों में गठित साइबर सिक्योरिटी क्लब के मास्टर ट्रेनर के द्वारा विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस (ISEA) विषय पर दी गई जानकारी
जामताड़ा । जिला अंतर्गत 72 विद्यालयों में गठित साइबर सिक्योरिटी क्लब के मास्टर ट्रेनर के द्वारा इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस (ISEA) विषय पर विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। इस क्रम में आज के डिजिटल युग में इंटरनेट और तकनीकी उपकरणों के तेजी से बढ़ते उपयोग, बैंकिंग, शिक्षा, संचार, सोशल मीडिया, खरीदारी जैसे अनेक क्षेत्रों में डिजिटल माध्यम के बढ़ते प्रयोग से होने वाले लाभ के साथ साथ बढ़ रहे साइबर फ्रॉड को लेकर विस्तार से जागरूक किया गया। बताया गया कि आज हमें साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम (Cyber Security Awareness Program) की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। बच्चों को साइबर अपराध, इसमें दिए जाने वाले सजा के प्रावधान के साथ साथ इससे बचाव को लेकर जरूरी टिप्स दिए गए साथ ही अपने अभिभावकों के अलावा दोस्तों और रिश्तेदारों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूकता लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
