निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । जिला खो-खो संघ का निर्वाचन समारोह पूर्ण गरिमा, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत संपन्न हुआ। इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं खेलप्रेमी डॉ. कंचन गोपाल मंडल ने की। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रूप से संचालित करने में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश रंजन ने अत्यंत सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं झारखंड राज्य खो-खो संघ की ओर से महासचिव संतोष प्रसाद, उपाध्यक्ष नवीन कुमार तथा पर्यवेक्षक सलिल कुमार ने सम्पूर्ण प्रक्रिया की निगरानी करते हुए निष्पक्षता व न्यायप्रियता को सुनिश्चित किया।
जामताड़ा जिला खो खो संघ के सफल संचालन हेतु नव-निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार घोषित किए गए:। जिसमें मुख्य संरक्षक अजय चंद्र सिंह, संरक्षकगण श्यामल मंडल, भूपेश गुप्ता, अध्यक्ष: डॉ. दुर्गा दास भंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष: डॉ. चंचल भंडारी, उपाध्यक्षगण: डॉ. कंचन गोपाल मंडल, दिनबंधु सिंह, कमलेश मंडल, सचिव: नंदन कुमार सिंह, सहायक सचिव: अनीश रंजन, कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, सहायक कोषाध्यक्ष आकाश साव, कार्यकारिणी सदस्यगण, गौरव सिंह सोलंकी, धारा महतो, शिवम मुर्मू, प्रीतम मुर्मू, कृष्णा मुर्मू, राजवीर कोल, समीर मांजी, रोहित ओझा।
कार्यसमिति के नवगठित पदाधिकारियों ने संघ के सर्वांगीण विकास, संगठनात्मक सुदृढ़ता एवं खेल भावना के संवर्धन हेतु कटिबद्ध होकर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह के समापन अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों, खेलप्रेमियों एवं आमंत्रित अतिथियों द्वारा समस्त नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामनाएं प्रदान की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *