निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज जिले के नारायणपुर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शिरकत किया। जिसमें पूर्व सांसद सुनील सोरेन, जिलाध्यक्ष के अलावा सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। जहां बाबूलाल मरांडी का कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम से पूर्व बाबूलाल मरांडी ने स्वर्गीय मदन पांडे की 26 वी पुण्यतिथि पर उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने मदन पांडे के परिजनों से मुलाकात की, बताते चलें कि मदन पांडे भाजपा के नेता रह चूके थे। उनकी हत्या नक्सलियों के द्वारा वर्ष 1999 में कर दिया गया था। मदन पांडे के परिजनों से मुलाकात के बाद बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ता मिलन समारोह में पहुँचकर कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए टिप्स दिए। वहीं इस कार्यकर्ता मिलन समारोह में निमाई सेन समेत दर्जनों कददेवार कार्यकर्ता और नेताओं ने भाजपा में घर वापसी की है ये सभी नेता व कार्यकर्ता पूर्व में भाजपा थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2014 पहले देश में भरष्टाचार चरम पर थी, लेकिन केंद्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से भ्रस्टाचार मुक्त है और जहां भी भ्रष्टाचार है वहां के नेता अधिकारी जेल में है, उन्होंने कहा कि झारखण्ड के एक मंत्री समेत कई अधिकारी जेल में है और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी जेल से आएं हैं और वर्तमान1 बेल पर है। वहीं पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बदलने की अपील जनता से किया है, वहीं उन्होंने कहा कि जामताड़ा में इन दिनों लव जिहाद बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने झारखण्ड सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *