निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा। गणेश पूजा महोत्सव आयोजन को लेकर शुक्रवार को गांधी मैदान में खुटा पूजा का आयोजन किया गया। पुरोहित रामानंद पांडे द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण तथा विधि विधान के साथ पूजा की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए गणेश पूजा महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुक्ता राम दत्ता ने बताया कि 10 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर आज विधि विधान के साथ पूजा किया गया और इसके साथ ही पंडाल निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बंगाल के कारीगरों द्वारा टेराकोटा तथा चीनी मिट्टी पद्धति से पंडाल तथा मूर्ति का निर्माण कराया जाएगा। बताया कि 10 दिवसीय महोत्सव के अवसर पर भव्य मेला का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रकार के झूले तथा मनोरंजन के साधन मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि पंडित रामानंद पांडे द्वारा पूजा पाठ कराया गया है और 27 अगस्त से गणेश महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस वर्ष भी पूरे मेला प्रांगण में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मौके पर गणेश पूजा आयोजन समिति के लोगों ने कहा की पूजा के सफल आयोजन को लेकर नियमित रूप से बैठक की जा रही है और तैयारी को भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि इस वर्ष लाइटिंग का इंतजाम भी कोलकाता के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है ताकि पूरा महोत्सव बेहतर ढंग से मने। कहा की जामताड़ा शहर सहित पूरे जिले के लोगों को गांधी मैदान में आयोजित होने वाले गणेश महोत्सव का साल भर इंतजार रहता है। इसलिए कमेटी के लोगों का भी प्रयास है कि प्रत्येक वर्ष बेहतर पंडाल तथा लाइटिंग का इंतजाम किया जाए मनोरंजन की अधिक से अधिक साधन ले जाएं ताकि यहां को लोग पूजा के साथ-साथ बेहतर मनोरंजन कर सकें। बताया कि इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन होगा जिसको लेकर तैयारी चल रही है। इस दौरान काफी संख्या में गणेश महोत्सव समिति के सदस्य मौजूद थे।
