निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने मोटरसाइकिल सवार लोंगो को हेलमेट पहनने की अपील किया है और सभी थाना प्रभारी को सख्त आदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रत्येक दिन अपने अपने थाना क्षेत्र में लगातार वाहन जांच करें और बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवार को चालान काटने का काम करें, इसे लेकर सभी थाना प्रभारी लगातार अपने अपने थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल जांच कर रहे हैं, इसी कड़ी में आज मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने क्षेत्र के चित्तरंजन रोड एक नम्बर गेट के पास लगभग एक सौ वाहनों का जांच किया गया। जिसमें 60 वाहन चालकों से 62 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। और सभी को हिदायत दी गई कि दोबारा बिना हेलमेट का पकड़े जाने पर मोटरसाइकिल जब्त की जा सकती है इसलिए सभी लोग हेलमेट का इस्तेमाल करें और अपनी जीवन का मूल्य को समझे। उन्होंने थाना क्षेत्र के सभी मोटरसाइकिल सवार को हेलमेट पहनने का अपील किया है।
