स्वतंत्रता आंदोलन में रामेश्वर महतो के योगदान पर गर्व- भुनेश्वर मेहता

रामावतार स्वर्णकार
इचाक । भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही, समाजसेवी और महान शिक्षाविद स्व.रामेश्वर महतो की 11वीं पुण्य तिथि शनिवार को प्रखंड के आर एम प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय चंदा के सभागार में मनाई गई। इससे पहले मंचासीन अतिथियों समेत तमाम लोगों ने विद्यालय परिसर में स्थित स्व रामेश्वर महतो के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी साथ ही विद्यालय के सेवानिवृत शिक्षक स्व.दशरथ प्रसाद को भी श्रद्धांजलि अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। तत्पश्चात आर्ष कन्या गुरुकुल के बालिकाओं द्वारा स्वागत गान के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता ने मचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता ने स्व. रामेश्वर महतो की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामेश्वर महतो कोई साधारण इंसान नहीं थे। उन्होंने न केवल स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेकर क्षेत्र का नाम रौशन किया बल्कि अपना सारा जीवन समाज को शिक्षित और सिंचित करने में खर्च कर दिया। उनके विद्यालय से निकलकर बच्चे देश विदेश में अपने गांव और शहर का नाम रौशन कर रहे हैं। ये उनके दूरदर्शी सोच का परिणाम है। विशिष्ट अतिथि बरही विधानसभा के विधायक मनोज यादव ने कहा कि रामेश्वर महतो के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब अधिक से अधिक बच्चे इस विद्यालय से पढ़कर देश सेवा में अपनी महत्ती भूमिका अदा करेंगे। जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने कहा कि मैने इसी विद्यालय से पढ़ाई किया है। आज अगर यह विद्यालय नहीं होता तो हम आगे नहीं बढ़ पाते। वरिष्ठ नेता और स्व रामेश्वर महतो के कनिष्ठ पुत्र बटेश्वर मेहता ने कहा कि इचाक वीरों और योद्धाओं की धरती रही है। जब जब देश सेवा की बात आती है हमारा सीना फक्र से चौड़ा हो जाता है यह कहते हुए कि मेरे पिता ने भी देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि रामेश्वर महतो ने उस समय इस क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाया जब बेटियां घरों से बाहर नहीं निकलती थी। तब मेरे पिता रामेश्वर महतो, बड़े भैया कमल राम मेहता घर घर जाकर बच्चियों को पढ़ाने के लिए प्रेरित करते थे। समाज सेवी भैया अभिमन्यु प्रसाद ने कहा कि विद्यालय उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। विद्यालय के बच्चे प्रखंड और जिला टॉपर बन रहे हैं। यह शिक्षकों के मेहनत का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान पांच विद्यालय टॉपर साक्षी सिंह, मीनाक्षी सिंह, अखिल कुमार, शिवम और राखी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिप सदस्य रेणु देवी, आर्ष कन्या गुरुकुल के आचार्य कौटिल्य जी, जन जागरण केंद्र के सचिव संजय सिंह, कांग्रेस ओबीसी प्रदेश सचिव सह कटकमदाग पर्यवेक्षिका रेणु देवी, सांसद प्रतिनिधि रंजन चौधरी, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, प्रह्लाद दुबे, पत्रकार मुरारी सिंह, अधिवक्ता रमेश सिंह, आजसू नेता प्रदीप मेहता, युवा नेता गौतम कुमार, शिक्षक आनंद राणा, जदयू नेता अर्जुन मेहता, पूर्व मुखिया इंद्रदेव मेहता, महेंद्र प्रजापति, सुरेश ठाकुर, अरविंद कुशवाहा समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश मेहता जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव संजय मेहता ने किया। मौके पर विद्यालय की प्राध्यापिका पिंकी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सोनी, पूर्व सैनिक शंकर सिंह, प्रभु गंजु, हृदयंशु कुमार, अशोक सिंह, शिक्षक डॉ. शंकर मेहता, सतपाल सिंह, संतोष कुमार, संदीप कुमार, शिल्पी कुमारी, रेखा कुमारी अग्रवाल, सुषमा देवी, मुखिया प्रतिनिधि कुशलचंद मेहता, बीरबल प्रसाद, गणेश गुप्ता, धनेश्वर सोनी, भरत मेहता समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *