रामावतार स्वर्णकार
इचाक । दारू थाना क्षेत्र के इचाक झूमरा पथ पर सेवाने नदी के आगे घुमावदार मोड के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो व्यक्ति का घटना स्थल पर मौत हो गया। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आसपास के लोगों की सहायता से अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक रामसेवक मेहता, बंशी मेहता दोनों घाघरा के निवासी थे। जबकि वासुदेव यादव अमली के निवासी थे। गुरुवार को झूमरा में बाजार लगता है। तीनों व्यक्ति झुमरा बाजार से बैल खरीदकर पैदल अपने घर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने पीछे से आकर अचानक तीनों व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे तीनो व्यक्ति दूर झाड़ी में फेका गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर ही दो व्यक्ति की मौत हो गई। और अस्पताल ले जाने के क्रम में तीसरा व्यक्ति का भी मौत हो गया। दारू पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर दारू थाना ले आई। टक्कर इतना जबर्दस्त था कि बोलोरो परखच्चे उड़ गए और बोलोरो कई बार पलटी हो गया। बोलोरो में सवार सभी व्यक्ति मौका देखते ही फरार हो गए। जैसे एक्सीडेंट होने का घटना दारू पुलिस तक पहुंचा वैसे ही दारू थाना के सब इंस्पेक्टर मदन मुंडा ने अपनी तात्पर्यता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और अपने दल बल के साथ राहत कार्य में जुट गए। झमाझम होती बारिश में राहत कार्य में जुटे पुलिस पूरी तरह से भीग गए। भींगने के बावजूद दारू पुलिस राहत कार्य में जुट गई। शवों को अपने कब्जे में लिया। लेकिन शव को ले जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था नहीं हो पाई। तब दारू पुलिस अपनी मानवता का परिचय देते हुए थाने के गाड़ी से ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेजवाया। इधर घटना की खबर घाघरा और अमली गांव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना से हर कोई हतप्रभ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *