रामावतार स्वर्णकार
इचाक । बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और हाल ही में भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल हुए क्षेत्र के दिग्गज नेता जानकी प्रसाद यादव को झारखंड राज्य पिछड़ा आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। इससे पहले श्री यादव अपने विधायकी काल में झारखंड राज्य हाउसिंग बोर्ड के चेयरमेन पद का भी सफल निर्वहन कर चुके हैं। श्री यादव के मनोनयन की सूचना मिलते ही समर्थकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इचाक के झामुमो नेताओं ने इस नियुक्ति पर झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया और जानकी प्रसाद यादव को बधाई दी। मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता ने कहा पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव को पिछड़ा राज्य आयोग का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से बरकट्ठा विधानसभा में खुशी की लहर है। अब बरकट्ठा विधानसभा से एक प्रतिनिधि पूरे राज्य का नेतृत्व करेंगे। यह पूरे बरकट्ठा विधानसभा के लिए गर्व की बात होगी बधाई देने वालों में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता, पंसस विक्की धवन, राजकुमार मेहता, दिगम्बर मेहता, मनोज मेहता, रामजय मेहता, अनुज कुमार मेहता, वकील दास, रमेश रंजन, राजू मेहता, परमेश्वर यादव, सुधीर यादव समेत दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता शामिल हैं।
