निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता मिशन/समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 अंतर्गत विभिन्न कंपोनेंट पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वितीय चरण के उद्देश्य को पूर्ण करें। उन्होंने ओडीएफ प्लस के 07 घटकों यथा खुले में शौच मुक्त के स्थायित्व को बनाए रखना, ठोस कचरा प्रबंधन, तरल कचरा प्रबंधन, गोबर-धन, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, सुरक्षित माहवारी प्रबंधन एवं मलीय कचरा प्रबंधन से जुड़े जिला अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी ली एवं उचित दिशा निर्देश दिया।
उपायुक्त ने सभी बीडीओ को पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत संचालित योजनाओं/कार्यों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। वहीं कहा कि जो योजना पूर्ण हो गया है, उसे हैंडओवर करवाएं साथ ही जितने दिनों का मेंटेनेंस रहता है, उसे करवाएं। वहीं जो योजना टेस्टिंग में संचालित है, उन सभी का निरीक्षण डीडीसी एवं बीडीओ को करने एवं एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने अबुआ आवास/पीएम आवास के साथ शौचालय निर्माण को टैग करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों का घर के साथ साथ शौचालय भी बन जाए। वहीं उन्होंने फर्स्ट स्टार ओडीएफ पल्स विलेज को थर्ड स्टार में एवं थर्ड स्टार को फिफ्थ स्टार मॉडल में अपग्रेड करने हेतु आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने यूसी पेंडेंसी सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *