निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भाजपा नगर अध्यक्ष गौउर बाउरी की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सह भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने डॉ. मुखर्जी के विचारों और उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी न सिर्फ एक महान शिक्षाविद् थे, बल्कि उन्होंने भारतीय राजनीति को नई दिशा देने का कार्य किया। एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’—यह उनका उद्घोष आज भी हमारी राष्ट्रभक्ति की नींव है। उनके बलिदान ने जम्मू-कश्मीर को भारत से पूर्णतः जोड़ने की राह प्रशस्त की। हमें उनके विचारों और सिद्धांतों को अपनाते हुए राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया और पुष्प अर्पण कर डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जामताड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रंजीत राणा , पबिया भाजपा मंडल महामंत्री राजेंद्र मंडल, भीम महतो समेत तमाम भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *