निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । राष्ट्रीय जनता दल का 29 वां स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। मिहिजाम नगर अध्यक्ष उमा यादव के नेतृत्व में पार्टी की स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे जिलाध्यक्ष दिनेश यादव मौजूद थे। वहीं इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सतपाल यादव ने शिरकत किया। पार्टी की स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। जहां कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच केक और लड्डू वितरण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का का जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर मुख्य अतिथि दिनेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हमलोग राष्ट्रीय जनता दल का 29 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं, पूरे झारखण्ड और देश में स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। बीते दिनों पटना में राजद के अधिवेशन आयोजन हुआ था, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सभी को निर्देश दिया कि सभी लोग अपने अपने जिला में पार्टी का स्थापना दिवस को मनाए, उसी आदेश को पालन किया गया है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के दिशा निर्देश मिला कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का उद्देश्य को गांव, पंचायत, नगर जिला तक पहुचाने का काम करें। आज से हमलोग राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश को गांव गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे, हमलोगों को पूर्ण विश्वास है कि लालू जी के साथ दबे कुचले, गरीब, आदिवासी, मूलवासी, अल्पसंख्यक, हरिजन, ओ बी सी, सामान्य वर्ग के साथ सभी लोग जुड़ने का काम करेंगे। इस मौके पर डॉक्टर एन के यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष रामबालक यादव, प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुजीत यादव , सोहन शर्मा, टीटू शेख, अखिलेश सिंह, राजाराम, बाली यादव, सोनी साव, रविन्द्र दास व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *