निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पु०नि० देवेन्द्र कुमार वर्पु०अ०नि० पुष्पेश्वर दास, पु०अ०नि० बिनोद सिंह, स०अ०नि० स्टेनली हेम्ब्रम एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए जामताडा थानान्तर्गत ग्राम गायछान्द स्थित परेश मंडल का घर में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध करते हुए (1) प्रदीप कुमार मंडल, उम्र 24 वर्ष, पिता मन्टु मंडल, ग्राम ताराबहाल, थाना करमाटाँड, जिला जामताड़ा, (2) रघुवीर कुमार मंडल, उम्र 26 वर्ष, पिता परेश मंडल, ग्राम काशीटॉड, थाना करमाटॉड वर्तमान पता ग्राम गायछान्द, थाना जामताडा, जिला जामताड़ा को नगद 25 लाख 20 हजार,एक चार पहिया वाहन 10 फर्जी मोबाईल,20 सिम, 5 ए०टी०एम० कार्ड, एक चेकबुक, एक लेपटॉप के साथ पकडा गया। इस संबंध में इनके विरुद्ध जामताडा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 46/25, दिनांक 25.06.2025, धारा 111(2)(b)/111(3)/111(4)/317(2)/317(4)/317(5)/318(4) /319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) Β.Ν.S 2023 & 66(B) (C) (D) IT.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।
अपराध शैली: विभिन्न बैंकों के CREDIT/DEBIT CARD में KYC अपडेट कराने की बात बताकर एवं लोगों को झांसा में लेकर उनके मोबाईल पर APK FILE भेजकर तथा उनके मोबाईल में APK FILE डाउनलोड करवाकर उनके सारी बैंक की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करना।
अपराधिक इतिहास: (1) यह कि प्राथमिकी अभियुक्त प्रदीप कुमार मंडल साईबर अपराध थाना कांड संख्या 34/21, दिनांक 16.04.2021, धारा 414/419/420/467/468/471/120 (B) भा०द०वि० एवं 66(B) (C) (D) आई०टी० एक्ट में आरोप पत्रित है।
(2) यह कि प्राथमिकी अभियुक्त प्रदीप कुमार मंडल साईबर अपराध थाना कांड संख्या 62/22. दिनांक 22.09.2022, धारा 414/419/420/467/ 468/ 471/120 (B) भा०द०वि० एवं 66(B) (C) (D) आई०टी० एक्ट में आरोपित है। वहीं वर्तमान में यह दोनों का साइबर ठगी का कार्यक्षेत्र मुलत: पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा था।
