निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । कहते हैं कि जब अधिकारी संवेदनशील हो……और वे लोगों की समस्याएं यूं ही समाधान होने लगता है…..ऐसा ही वाक्या आज समाहरणालय जामताड़ा में उपायुक्त कार्यालय के सभागार प्रकोष्ठ में जनता दरबार में देखने को मिला। जहां जिले के पाकडीह निवासी साबिर अंसारी ने जनता दरबार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद के समक्ष बिजली बिल को लेकर अपनी समस्या रखी। साबिर ने बताया कि वो प्रतिमाह बिजली बिल आता है एवं भुगतान भी करते हैं। माह मार्च 2025 में अचानक से मेरा बिजली बिल 1 लाख 22 हजार रुपया आ गया। ज्यादा बिजली बिल आने पर मेरे द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों से बिल सुधार के लिए कई बार गुहार लगाया गया, परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे मैं काफी मानसिक तनाव में था। मुझे जनता दरबार की जानकारी मिली, आज मैं अपनी फरियाद लेके उपायुक्त महोदय के समक्ष पहुंचा, उन्होंने मेरी शिकायतों को सुना एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 1 लाख 22 हजार के बिजली बिल को सुधार कर 10 हजार करवा दिया गया। बिजली बिल सुधार होने पर फरियादी द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए उपायुक्त एवं झारखंड सरकार को धन्यवाद दिया। वहीं जनता दरबार के उपरांत उपायुक्त रवि आनंद ने उपायुक्त न्यायालय जाने के क्रम में पोर्टिको के समीप खड़े दिव्यांग युवक से उनकी परेशानी को पूछा, युवक ने रोते हुए बताया कि वो बैंक में केसीसी ऋण में लिमिट बढ़ाने के लिए आवेदन लेकर बैंक गया था, किंतु बैंक कर्मी के द्वारा उचित जानकारी नहीं दिया गया, इसलिए वो अपनी शिकायत को लेकर उपायुक्त के समक्ष आ रहा था। उपायुक्त ने उनकी शिकायत को सुनकर अपना नंबर देते हुए कहा कि आप अपनी शिकायत हमे व्हाट्सएप पर भेज दें, शिकायत पर समुचित कार्रवाई की जाएगी साथ ही उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को अग्रेत्तर करवाई हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
