निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य पर जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के द्वारा 23 जून को मैराथन प्रतियोगिता इंद्र चौक से वीर कुंवर सिंह चौक तक किया। आउटडोर में फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया साथ ही जिला के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिले में करीब 19 खेल संघ के खिलाड़ी इस कार्यक्रम में शामिल हुए जिला संघ ने उत्कृष्ठ खिलाड़ियों को डॉ चंचल भंडारी ने स्मृति चिन्ह दे कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया साथ ही जिला में बेहतर कार्य करने वाले सचिव को भी अतिथि द्वारा मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया। डॉ चंचल भंडारी ने कहा कि एक अच्छे खिलाड़ी को अपने कोच के प्रति सम्मान और अनुशासन के साथ खेल खेलना चाहिए। जामताड़ा में सभी खेल के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर नंदन सिंह, सरोज यादव, सूरज पासवान, भास्कर चंद , साहिब मंडल , सुमित ओझा, विष्णु सेन, राहुल सिंह, सुरेश मिस्त्री, काजल कुमारी, संतोष कुमार, रोहित ओझा, शिवराम मुर्मू, वाशिम अख्तर, राम मुर्मू, दिया दत्ता, रिया यादव, सोमनाथ दत्ता, सुबोदीप दे, मनोरंजन दे, मैनू हेंब्रम, विजय आनंद उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *