निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । जिला गतका एसोसिएशन का गठन सर्वसम्मति से जिला गतका एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक मार्शल आर्ट के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक दुबे को बनाया गया। स्थानीय माय छोटा प्ले स्कूल परिसर में कार्यक्रम कर अध्यक्ष मधुसूदन दास , उपाध्यक्ष सुनील सिंह एवं पूजा गुप्ता सचिव सोनू कु. मल्लिक संयुक्त सचिव राहुल सिंह एवं रितु गौराय
कोषाध्यक्ष सूरज कु.पासवान कार्यकारिणी सदस्य भास्कर चांद, सोमनाथ दत्ता, शांतनु सेन, सुभदीप सरकार एवं प्रकाश यादव को बनाया गया। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त जामताड़ा जिला गतका एसोसिएशन पदाधिकारियों एवं सदस्यों का जामताड़ा जिला गतका एसोसिएशन संरक्षक दीपक दुबे ने पौधा देकर उनका अभिवादन कर बधाई दिए। इस अवसर पर दीपक दुबे ने कहां की गतका मार्शल आर्ट विशुद्ध रूप से भारतीय मार्शल आर्ट है‌। यह महान सिख गुरुओं के सैन्य काल के दौरान शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत निपुण सिख योद्धाओं के लिए आत्मरक्षा के बुनियादी तकनीक में से एक थी। इसी सिख मार्शल आर्ट के शैली से सिख योद्धा के द्वारा बाहरी आक्रांताओं को लोहा मनवाया थे साथ ही वर्तमान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के द्वारा भारतीय कला कौशल एवं खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्तमान समय में भारत के ओलंपिक एसोसिएशन में गतका को एक खेल के रूप में मान्यता देकर इसे 37 वीं राष्ट्रीय खेल गोवा में शामिल किया। इससे पहले गतका खेल को खेलो इंडिया यूथ गेम , ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम एवं नेशनल स्कूल गेम मैं भी शामिल किया गया है। साथ ही वर्तमान समय में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार यह खेल स्कूली छात्र-छात्राएं युवा वर्ग के बीच लोकप्रिय खेल के रूप में उभर रही है । झारखंड सरकार भी इस खेल को खेल नीति में शामिल किया है और झारखंड के गतका राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त खिलाड़ियों को झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा 8 से 10 लाख कैश अवार्ड से सम्मानित किया है। वर्तमान समय में गतका खेल में जामताड़ा के बालिका खिलाड़ी 68 वां स्कूल गेम न्यू दिल्ली में आयोजित क्या गया था। उसमें प्राची गुप्ता ने कांस्य पदक प्राप्त कर जामताड़ा जिला को पहला पदक प्राप्त करने वाला बालिका खिलाड़ी बने इनको भी झारखंड सरकार के द्वारा नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *