धनबाद । धनबाद में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। जिले के उपायुक्त के तबादले के बाद अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) का भी तबादला कर दिया गया है। नए एसएसपी के तौर पर प्रभात कुमार को धनबाद की कमान सौंपी गई है। रांची के तत्कालीन सिटी एसपी राजकुमार मेहता को जामताड़ा का एसपी बनाया गया है ।

प्रभात कुमार एक अनुभवी और सख्त छवि के आईपीएस अधिकारी माने जाते हैं। इससे पहले उन्होंने राज्य के कई जिलों में कानून व्यवस्था को सफलतापूर्वक संभाला है।

प्रभात कुमार ने सोमवार को धनबाद एसएसपी का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही पुलिस प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को और मजबूत किया जाएगा।

इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य सरकार द्वारा जिले में बेहतर शासन और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *