निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०, जयन्त तिर्की के नेतृत्व में पु०नि० अब्दुल रहमान, पु०अ०नि० हीरालाल महतो, स०अ०नि० स्टेनली हेम्ब्रम एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए करमाटॉड थानान्तर्गत ग्राम बरमसिया स्थित बिजली सब स्टेशन के उत्तर डंगाल पर साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए (1) सुहेल अंसारी, उम्र 21 वर्ष, पिता काबुल अंसारी, ग्राम लोहरबंधा, (2) भुदेव मंडल उर्फ माईकल, उम्र 24 वर्ष, पिता शंकर मंडल, ग्राम देवलवाड़ी, (3) इकरामुल अंसारी, उम्र 27 वर्ष, पिता इस्लाम मियाँ, (4) रमजान अंसारी, उम्र 32 वर्ष, पिता सुलतान मियाँ दोनों ग्राम लोहरबंधा चारों थाना करमाटाँड, जिला जामताड़ा को 8 फर्जी मोबाईल, 13 सिम के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 39/25, दिनांक 16.05.2025, धारा 111(2) (b)/317(2)/317(4)/317(5)/318(4) /319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) Β.Ν.S 2023 & 66(B) (C) (D) IT.ACT. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।
अपराध शैली: आधार कार्ड अपडेट करने का कस्टमर को उनके Whatsapp मोबाईल नंबरों पर एक APK File भेजकर इस्टल कराकर अपना आधार / मोबाईल नंबर डिटेल डालवाकर उनका मोबाईल का स्क्रिन हॅक कर ई-वॉलेट के माध्यम से साईबर ठगी करना।
अपराधिक इतिहास: (1) यह कि प्राथमिकी अभियुक्त सुहेल अंसारी साईबर अपराध थाना कांड संख्या 42/24. दिनांक 09.07.2024, धारा 111 (2)(ii)/317(2)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) Β.Ν.Σ 2023 & 66(B) (C) (D) IT.ACT. में आरोप पत्रित है। (2) यह कि प्राथमिकी अभियुक्त भुदेव मंडल उर्फ माईकल (1) साईबर अपराध थाना कांड संख्या 43/19, दिनांक 31.08.2019, धारा 414/419/420/467/468/471 भा०द०वि० एवं 66(B) (C) (D) आई०टी० एक्ट एवं (II) साईबर अपराध थाना कांड संख्या 05/23. दिनांक 30.01.2023, धारा 414/419/420/467/468/471/120 (B) भा०द०वि० एवं 66 (B) (C) (D) आई०टी० एक्ट में आरोप पत्रित है। गिरफ्तार अभियुक्तों का कार्यक्षेत्र मुलत: पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *