प्रतिनिधि
इचाक । इचाक पुलिस ने नशाखोरों और नशे के सौदागरों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापामारी कर दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया वहीं 26 अन्य को नामजद आरोपी बनाते हुए इचाक थाना कांड संख्या 72/25 में एनडीपीएस की धारा 17,21(बी), 22(बी), 25,27,29 के तहत मामला दर्ज करते हुए नशे के खिलाफ छापामारी अभियान को और तेज कर दिया है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ उनमें करियतपुर के राहुल कसेरा पिता सुरेश साव और अविनाश कसेरा पिता संतोष साव, मोक्तमा के पोलू कसेरा पिता मेहराज कसेरा, जितेंद्र कुमार पिता रुडो महतो और रोहित कुमार पिता दिनेश प्रसाद, गूंजा के विक्की कुमार पिता जीवलाल मेहता और पप्पू मेहता, पिता स्व. कृष्णा मेहता, हदारी के नीरज कुमार पिता सुनील मेहता, चपरख के राहुल कुमार मेहता पिता सीताराम मेहता सुधीर मेहता उर्फ पकौड़ी पिता धनेश्वर महतो अरुण राम पिता बंसी राम मोदी मेहता पिता सतीश मेहता और अवधेश मेहता उर्फ लुला सीताराम चंद्र मेहता, जमवारी गांव के सुमित कुमार और बंटी कुमार पिता कुलदीप साव, बरका के सत्यम कुमार मेहता पिता बसंत प्रसाद मेहता और रावण कुमार, आसिया के अरविंद कुमार पिता बिरजू महतो और अरविंद मेहता उर्फ भोला पिता स्व. महेश प्रसाद मेहता, कुरहा के बिक्रम कुमार और विकास कुमार मेहता पिता चरखा मेहता, डूमरौन के सुदामा मेहता पिता नरेश मेहता, अलौंजा खुर्द के मनीष मेहता पिता अनुज मेहता और उपेंद्र मेहता उर्फ बादशाह पिता मूलों महतो, जोगीडीह के रिशु कुमार मेहता पिता अजय कुमार मेहता का नाम शामिल है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उक्त नशे के सभी सौदागर क्षेत्रवार नशे का कारोबार चलाते थे। उन्होंने बताया कि राहुल और अविनाश करियापुर एरिया को देखा था पोलू कसेरा और जितेंद्र कुमार मुक्तियामा निक्की कुमार और पप्पू मेहता गुंजा नीरज राहुल सुधीर उर्फ़ पकौड़ी अरुण राम मोदी मेहता अवधेश मेहता उर्फ लला यह सभी इचाक मोड़ और हजारी देखते थे सुमित कुमार और बंटी कुमार जमुवारी देखा करता था। सत्यम कुमार बरका, रिशु कुमार जोगीडीह और दरिया, अरविंद कुमार और अरविंद मेहता असिया, विक्रम कुमार और विकास कूरहा, सुदामा डुमरांव, रावण बरकाकाला खुटरा, जोगीडीह और फफूंदी, मनीष और उपेंद्र उर्फ बादशाह अलौंजा खुर्द और अलौंजा कला देखता था।
