निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । बीते 13 मई को संध्या 06.00 बजे करीब जामताड़ा स्थित राम कृष्ण संस्था में रामकृष्ण के प्रतिमा को असामाजिक तत्व द्वारा विखंडित किया गया था। इस संदर्भ में रामकृष्ण संस्था के स्वामी संन्कानंदा के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब द्वारा कांड की गंभीरता को देखते हुए पु०नि० सह थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए कांड उद्भेदन का निर्देश दिया गया, उनके निर्देश के आलोक में इस कांड में संलिप्त अज्ञात व्यक्ति की पहचान शुभेन्दु मंडल पे०- सिन्धु मंडल सा०- बेवा, थाना – मिहिजाम, जिला- जामताड़ा के रुप में कि गई तत्पश्चात टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया। गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई तथा बताया गया कि वह विगत तीन-चार सालो से रामकृष्ण मिशन संस्था में दर्शन हेतु जाया करता था।