निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की आज 37 वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया और उनके चित्र पर फुला माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए। है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने कर्पूरी ठाकुर का पुण्यस्मरण करते हुए कहा है कि कर्पूरी ठाकुर जी का आज हमलोग पुण्यतिथि मना रहे हैं। पार्टी के दिशा निर्देश पर पूरे राज्य में उनका पुण्यतिथि मनाई जा रही है। प्रत्येक वर्ष इनकी हमलोग पुण्यतिथि मनाते हैं। कर्पूरी ठाकुर जी दलित, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। उनके सादा जीवन, स्पष्ट विचार और अदम्य इच्छा शक्ति ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया। उनकी लोकप्रियता और सेवा भावना के कारण उन्हें ‘जननायक‘ भी कहा जाता है। उन्होंने कहा है कि कर्पूरी जी ने देशवासियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। हमारी पार्टी भी उनके द्वारा किये गए कार्यों और बताये गये मार्ग पर चलकर अंतिम व्यक्ति की उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान भी चलाई जा रही है। इस मौके पर गुडू यादव, अखिलेश सिंह, उमा यादव, पप्पू यादव, उतम सिन्हा, धर्मेंद्र यादव, डब्ल्यू यादव, भारत यादव, अरविंद राम, चंदन यादव, रामबालक यादव, रामलाल यादव, गोपी पासवान व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *