निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । नाला थाना क्षेत्र के डाबर गांव में एक दस वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार एवं हत्या का मामला सामने आया है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई ।घटना की जानकारी ग्रामीणों ने नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा को दिया एवं नाला पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया है। वहीं घटना स्थल पर नाला एस डी पी ओ मनोज कुमार महतो भी पहुंचे और जांच पड़ताल की है। मिली जानकारी के अनुसार बीते कल से बच्ची लापता थी, वहीं आज गांव के जंगल में शव बरामद हुई है। घटना में कौन कौन शामिल है अभी इसकी जानकारी नही मिली है। घटना में शामिल आरोपी अभी फरार है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि 24 घंटा के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया जाय। पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ती है तो सड़क जाम कर देंगे। नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने कहा कि घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही जानकारी मिलेगी। मामले को गंभीरता से लेकर जांच किया जा रहा है एवं आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस के द्वारा छापामारी अभियान चलाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *