निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । नाला थाना क्षेत्र के डाबर गांव में बीते कल अज्ञात व्यक्ति के द्वारा एक दस वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद नृसन्स हत्या कर दिया गया था। जिससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन को 24 घंटे के अंदर कारवाई की मांग किया था वरना सड़क जाम करने का अल्टीमेटम दिया गया था। पोस्टमार्टम कराने के बाद आज डाबर गांव के ग्रामीणों ने मृतक बच्ची का शव नाला चौक में रखकर सड़क जाम कर दिया और पुलिस से मांग की गई कि अभिलम्ब अपराधी पर कानूनी स्पीडी ट्रॉयल चलाकर सजा दी जाय। घंटों सड़क जाम रहने के बाद मौके पर जामताड़ा अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जामताड़ा एस डी पी ओ विकास आनद लागुरी, नाला एस डी पी ओ मनोज कुमार महतो पूरे दल बल के साथ पहुंचे। जहां ग्रामीणों से बात कर जाम को हटाया है। वहीं मौके पर एस डी ओ अनंत कुमार ने कहा कि बीते कल एक बच्ची के साथ नृसन्स अपराध हुआ था, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम किया है। ग्रामीणों का माँग है कि अभियुक्त के खिलाफ़ स्पीडली ट्रायल चलाकर कड़ी क़ानूनी करवाई की जाय। जिसका हमलोगों ने भरोसा दिलाया है कि बहुत जल्द अभियुक्त पर करवाई होगी। एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, आगे जांच भी की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *