निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । दिल्ली विधानसभा चुनाव एवं उत्तर प्रदेश के मिल्कीपूर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत की खुशी में भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा जामताड़ा द्वारा मां चंचला चौक जामताड़ा में भव्य आतिशबाजी करके विजय का जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण नें कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत सुशासन की जीत है! पिछले 27 वर्षों से दिल्ली के जनता को ठगा गया है पहले लगातार 15 वर्षों तक कांग्रेस ने जनता को ठगा, उसके बाद अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने जनता को ठगा तथा शोषण किया। आम आदमी पार्टी के कथनी और करनी में फर्क दिखाई देता है इसीकारण दिल्ली के जनता ने इस बार अरविंद केजरीवाल को आईना दिखाने का काम किया है।
अरविंद केजरीवाल ने सिर्फ वोट के राजनीति के चक्कर में राष्ट्रवाद को भी किनारे लगा दिया और देशघाती शक्तियों के साथ भी गठबंधन कर लिया और दिल्ली के जनता को विकास से कोसों दूर रखा यही कारण है कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी को 27 वर्षो बाद पुनः दिल्ली के जनता नें भरोसा दिखाकर जीत दिलाया!ये जीत सिर्फ राजनितिक जीत नहीं है बल्कि ये जीत विकास की जीत है,ये जीत सुशासन की जीत है,ये जीत राष्ट्रवाद की जीत है,ये जीत अहंकारियों को आईना दिखाने का जीत है। दिल्ली की जनता बधाई के पात्र है जो भारतीय जनता पार्टी पर 27 वर्षों बाद फिर से भरोसा दिखाया है। मौक़े पर मुख्य रूप से भाजपा नेता सुनील हांसदा, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, ज़िला महामंत्री दिलीप हेमब्रम, ज़िला मंत्री मोहन शर्मा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अबीता हांसदा, गोराई नाला मंडल अध्यक्ष सूखेन्द्र टुडू, अरिजीत मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।