निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । सदर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत जामताड़ा में दुमका रोड में बीते 4 फरवरी को मोटरसाईकिल की डिक्की से 5,70,000/-रूपया अज्ञात अपराधी द्वारा चोरी कर लिया गया। जिसमें जामताडा थाना कांड संख्या 13/2025, दिनांक 04.02.2025, धारा 303 (2) बी0एन0एस0 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया किया। इस कांड की गंभीरता को देखते हुए कांड के उद्दभेदन हेतु पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जामताड़ा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें पु०नि० सह थाना प्रभारी राजेश मंडल, पु०अ०नि० अलखनाथ चौबे, पु०अ०नि० सुनील कुमार सिंह, जामताड़ा थाना तकनिकी शाखा के आरक्षी संतोष कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल को शामिल किया गया। टीम द्वारा उक्त काण्ड के अन्वेषण के दौरान तकनिकी साक्ष्य के आधार पर इस कांड में संलिप्त अपराधी खुर्शीद अंसारी, उम्र 32 वर्ष, पिता जब्बार मियाँ, सा० विशनपुर, थाना पचम्बा, जिला गिरीडीह को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से चोरी के 65,000/- रूपया एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद किया गया तथा उसके निशानदेही पर घटना में शामिल अपराधी मंसुर आलम सा० हुट्टी बाजार गिरीडीह के घर चोरी का 1,00,000/- रूपया बरामद किया गया। वहीं मंसूर आलम फरार है।
छापामारी टीम में 1. पु०नि० सह थाना प्रभारी, राजेश मंडल, 2. पु०अ०नि० अलखनाथ चौबे, 3. पु०अ०नि० सुनील कुमार सिंह, 4. संतोष कुमार, तकनीकी शाखा, 5. आरक्षी /159 धीरज कुमार, जामताड़ा थाना रिजर्व गार्ड, 6. आरक्षी/26 नितिश कुमार पासवान, जामताड़ा थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *