निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । शनिवार को जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत उदलबनी गाँव में श्री श्री 108 हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्तिभाव से कलश यात्रा निकाली गई।सभी माताएँ बहने ने माथे पर कलश लेकर समीप के अजय नदी से जल भर कर प्राण प्रतिष्ठा हेतु जल भरकर नवनिर्मित हनुमान मंदिर प्रांगण में लाया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान हनुमान की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि यह मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का केंद्र बनेगा और समाज में धार्मिक चेतना को बढ़ावा देगा।


कलश शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला श्रद्धालु एवं युवा शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा गाँव गूंज उठा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आने वाले दिनों में कई धार्मिक अनुष्ठान व भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।मौक़े पर सैकड़ो की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *