निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । राष्ट्रीय जनता दल का आज से जिले में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिलाध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में मिहिजाम के हांसिपहाडी में एक समाहरोह आयोजित कर की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह वर्तमान देवघर विधायक शुरेश पासवान पहुँचे। वहीं कार्यक्रम में सदस्यता प्रभारी सत्रुघ्न यादव, प्रदेश महासचिव सतपाल यादव व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। जहां जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने उपस्थित लोगों को पार्टी का पट्टा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। सदस्यता अभियान में विधायक सुरेश पासवान ने अपने हांथों से दर्जनों सदस्यों को सदस्यता दिलाई। वहीं मौके पर मीडिया से बात करते हुवे सुरेश पासवान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दिशा निर्देश पर सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत आज जामताड़ा से किया गया है। हमारी पार्टी की सदस्यता अभियान में हर वर्ग के लोग बढ़चढ़कर सदस्य बन रहे हैं।
हमलोग पार्टी को मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चला रहे हैं। वहीं सदस्यता प्रभारी सत्रुघ्न यादव ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए हमलोग जिला स्तर से लेकर गाँव गाँव जाकर नये सदस्य बना कर पार्टी को मजबूत करेंगे। इसके लिये युद्व स्तर पर काम कर रहे हैं। वहीं जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने सभा को सम्बोधित करते हुवे कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और झारखण्ड के प्रदेशाध्यक्ष के दिशा निर्देश पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी शुभारंभ आज से मिहिजाम से किया गया है। हमलोग प्रयास करेंगे कि जो दिशा निर्देश प्राप्त हुआ है उस पर हमलोग खरा उतरने का काम करेंगे और नए सदस्य जोड़ने के लिए आज से ही हम लोग लग गए हैं। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जायेगी। इस मौके पर मिहिजाम नगर अध्यक्ष राम बलक यादव, उमा याधव, शिव पासवान, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव, करमाटांड़ प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर अल्ताफ अंसारी, फतेहपुर से एलान अंसारी, परमेश्वर यादव, पप्पू यादव रंजीत कुमार, दिलीप शर्मा, अमित यादव, पप्पू यादव, गुड्डू यादव, अवतार अंसारी, प्रभु जी, वीरेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव व अन्य मौजूद थे।