रामावतार स्वर्णकार
इचाक । थाना क्षेत्र के फ़ुरुका गांव निवासी सुनील मिर्धा की पत्नी सुषमा देवी (26 वर्ष) ने 17 जनवरी को गले में साड़ी का फंदा डालकर पंखा में लटक गई और खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर मृतिका सुषमा के मायके वाले देर शाम फुरूका गांव पहुंचे। घटना की सूचना इचाक थाना को दिया। इसके बाद इचाक पुलिस फ़ुरुका गांव पहुंची एवं देर रात शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया।18 जनवरी को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पति सुनील मिर्धा पूना में काम करता है पति एवं मृतका के पिता के नहीं पहुंचने के कारण परिजनों के आग्रह पर शव को पोस्टमार्टम उपरांत अस्पताल के शीत गृह में ही रखा गया है। पति के घर पहुंचने के बाद शव का अंतिम संस्कार 19 जनवरी को फ़ुरूका शमशान घाट में किया जाएगा।

इधर घटना के संबंध में मृतका के माता गुड़िया देवी पति सीताराम तुरी, ग्राम हाराकुरहा थाना गुरपा (फतेहपुर) जिला गया बिहार निवासी ने लिखित आवेदन इचाक थाना को दिया है जिसमें पुत्री सुषमा की हत्या गला दबाकर करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है. जिसमें मृतका के ससुर भोला तुरी, सास चंपा देवी, देवरानी गुड़िया देवी, भैंसुर विजय तुरी, गोतनी हेमंती देवी, ननद कुसुम देवी एवं भगिना सूरज कुमार को आरोपी बनाया है। इधर ससुर भोला तुरी समेत ग्रामीणों का कहना है कि भैंसुर विजय तुरी उसकी पत्नी हेमंती देवी मुंबई में हैं जबकि ननद कुसुम देवी अपने ससुराल में है उसे भी आरोपी बना दिया गया है जो अनुचित है। भोला तुरी ने कहा को घर में किसी तरह का कोई झगड़ा झंझट नहीं हुआ है। मेरी बहु मोबाइल पर किसी से बहुत बात करती थी उसने खुदकुशी की है। हमलोंगों पर लगाया गया आरोप गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *