निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । पुलिस की वर्दी पहनकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का जामताड़ा पुलिस ने उद्वेदन किया है। पुलिस ने गिरोह के दो शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध नारायणपुर थाना में मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। पकड़े गए अपराधी का नाम सहाबुद्दीन उर्फ भलुआ और समद अंसारी बताया गया है। एसडीपीओ विकास आनन्द लागुरी ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी सीमावर्ती जिला क्षेत्र के अपने साथी के सहयोग से पुलिस की वर्दी पहनकर रात में घरों में घुस जाता था और डकैती की घटना को अंजाम देता था। 12 जनवरी को नारायणपुर थाना क्षेत्र के रूपडीह गांव में भारत मंडल के घर में पुलिस की वर्दी पहनकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसे लेकर जामताड़ा पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस को सफलता मिली और उसे पकड़ने में कामयाब रही। जानकारी के अनुसार पकड़े गए अपराधी के गैंग का दूसरा साथी देवघर जिला के मार्गो मुंडा थाना की पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। बताया गया है कि देवघर जिला के मार्गो मुंडा थाना की पुलिस और जामताड़ा पुलिस के संयुक्त कार्रवाई से यह सफलता मिली है। जामताड़ा एसडीपीओ विकास आनंद लगोरी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 12 जनवरी को नारायणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की वर्दी में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस की छापेमारी में गिरोह का शातिर अपराधी भलुआ उर्फ शहाबुद्दीन को पकड़ा गया। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि पकड़ा गया अपराधी सीमावर्ती क्षेत्र के अपने साथी के सहयोग से पुलिस की वर्दी पहनकर डकैती की घटना को अंजाम देता था। एसडीपीओ ने बताया कि इसके गैंग के सारे सदस्यों का पता चल गया है और शीघ्र ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *