निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा : 12वीं महोत्सव के समापन दिवस पर माँ चंचला मंदिर प्रांगण में माँ चंचला वार्षिक महोत्सव समिती की ओर से एक भव्य सांस्कृतिक सह भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन महोत्सव समिती के अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने माँ चंचला की आराधना करते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के साथ ही कोलकाता से आई सोनी श्रीवास्तव, आयन पाल ग्रुप के मनमोहक झांकियां ने भक्तिमय भजन, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा माँ चंचला महोत्सव न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने का माध्यम भी है। इस महोत्सव में सभी का सहयोग और उत्साह सराहनीय है। कार्यक्रम में समिति के अन्य सदस्यों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और माँ चंचला के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन भक्ति संगीत के साथ हुआ, जिसमें भक्तों ने माँ चंचला की आरती गाकर अपने भाव व्यक्त किए। यह वार्षिक महोत्सव धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, जो क्षेत्रवासियों को एकजुट करता है और भक्ति के रंग में सराबोर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *