निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आज दिनांक 17 जनवरी को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जामताड़ा जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट के प्रबंधकीय समिति एवं सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त के द्वारा जामताड़ा जिला में डी0एम0एफ0टी0 मद से संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने डीएमएफटी हाइमास्ट लाइट लगाने हेतु स्थल चयन करने का निर्देश दिया। वहीं आहूत बैठक में सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से संचालित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त द्वारा विगत बैठक की कार्यवाही के अनुपालन के साथ साथ सीएसआर मद से स्वीकृत योजनाओं के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित योजनाओं एवं कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सीएसआर के तहत की जा रही जिला लाइब्रेरी के मरम्मती कार्य की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं समाहरणालय परिसर अंतर्गत क्रेज सह फीडिंग रूम के निर्माण को लेकर विशेष प्रमंडल को प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर।वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला पंचायता राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, भूमि सुधार उप समाहर्ता ओम प्रकाश मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लांगुरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सिलकर सहित अन्य उपस्थित रहे।
