निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉक्टर एहतेशाम वकारीब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अवैध विदेशी शराब का खैप जामताड़ा की ओर से बिहार की ओर जाने वाले है इस तरह के सूचना के आलोक में थाना प्रभारी सह पु०नि० राजेश मंडल द्वारा रात्री गस्ती पदाधिकारी को सूचित किया तत्पश्चात रात्री गस्ती पदाधिकारी स०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार रजक द्वारा कोर्ट रोड जामताड़ा थाना के पास से महिन्द्रा बोलेरो वाहन सं०- BR01GE- 1735 को पकड़ा जो सदर थाना से महज मात्र एक सौ मीटर की दूरी पर करवाई हुई है।आज सदर थाना में जामताड़ा एस डी पी ओ विकास आनद लागुरी ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुवे पत्रकारों को बताया कि बीती रात्री में सदर थाना के बगल से एक पिकअप भेन जिसमें अवैध अंग्रेजी शराब लदा हुआ था। जिसको जब्त किया गया है, वहीं वाहन के चालक मौके को देखकर फरार हो गया है। इस वाहन में 60 पेटी शराब बरामद किया गया है।

जब्त एक बोलेरो पिकअप वाहन, जिसका नं0-BR01GE-1735 है, रायल स्टैज शराब की कुल 30 पेटी प्रत्योक पेटी में 375 ML रायल स्टैज शराब की कुल 24 बोतले (कुल 30X24=720 बोतले, इम्पीरियल ब्लू शराब की 12 पेटी प्रत्योक पेटी में 375 ML इम्पीरियल ब्लू की 24 बोतले कुल 12X24= 288 बोतले है। जिसका बाजार मूल्य लगभग चार से पांच लाख रुपए है। मामले की जांच की जा रही है कि इस अवैध शराब को कहां से लाया गया था और कहां लेकर जाने वाले हैं। पुलिस के द्वारा थाना में केस दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। छापेमारी दल में स०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार रजक, आ0/700 आरलेख टुडू, आ0/26 नितिश कुमार पासवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *