निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । मिहिजाम थाना क्षेत्र के शाहाडाल रेलवे ओवरब्रिज में बीती रात अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में सवार दो युवको को धक्का मारकार फरार हो गया, जिसमें दोनों युवकों का घटना स्थल पर मौत हो गया। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार अजय हेम्ब्रम और मस्तान टुडू मिहिजाम बाजार से वापस अपने गांव शाहाडाल आ रहे थे। तभी शाहाडाल ओवरब्रिज में किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आगये, जिसमें दोनों की मौत घटना स्थल पर हो गई। वहीं धक्का मारकर वाहन फरार हो गया। जिसकी सूचना मिहिजाम पुलिस को मिली जहां पुलिस पहुँचकर शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेजवाया है। वहीं मृतक परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। वहीं दोनों मृतकों के आज पोस्टमार्टम कर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि बीती रात शाहाडाल गांव के अजय हेम्ब्रम और मस्तान टुडू जो मोटरसाइकिल से मिहिजाम से वापस अपने गांव आ रहे थे, शाहाडाल स्थित रेलवे ओवरब्रिज में किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार कर फरार हो गया, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। सरकार से हमलोग माँग करते हैं कि मृतक के परिजनों को मुवावजा राशि देने का काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *