निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक, चन्द्र शेखर के नेतृत्व में पु०नि० जयन्त तिर्की, पु०नि० देवेन्द्र कुमार वर्मा, पु०अ०नि० बिनोद सिंह, पु०अ०नि० जाहीद अंसारी एवं अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए बिन्दापाथर थानान्तर्गत ग्राम आमझरिया स्थित जंगल में साईबर अपराधियों के विरूद्व छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए साईबर अपराधकर्मी (1) मुरतेजीम अंसारी, उम्र 33 वर्ष, पिता हजरत अंसारी, (2) जैनुल अंसारी, उम्र 20 वर्ष, पिता अलाउद्दीन अंसारी, (3) लालु अंसारी, उम्र 19 वर्ष, पिता सफीक अंसारी तीनों ग्राम खैरा, थाना बिन्दापाथर, जिला जामताड़ा को फर्जी छः मोबाईल, 09 सिम के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 04/25 दिनांक 13.01.2025 धारा 111(2) (ii)/317(2)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) B.N.S 2023 & 66(B) (C) (D) IT.ACT. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। इन सभी का अपराध शैली : Magicpin एप से Phonpe में 2,000 रु० का Cash Back का मैसेज भेजते है तथा ग्राहक को Accept करने के लिए बोलते है जैसे ही Accept करता है तो इनलोगों का Magicpin एप में पैसा आ जाता है।
कार्यक्षेत्र मुलत: पश्चिम वंगाल, विहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक है।
