निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । बीते 13 दिसम्बर 2024 को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड शिकारपोसनी के बीच टूटा हुआ पुल के पास गोपाल मंडल.( पिता पोखन मंडल) पर तीन अज्ञात बदमाशों के द्वारा पिस्टल से सर में मारकर घायल कर दिया, जिसके बाद घायल से 42 हजार आठ सौ 50 रुपए नगद, ओप्पो F27 प्रो प्लस मोबाइल छीन कर फरार हो गया था। जिसके बाद करमाटांड़ थाना में गोपाल मंडल के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया। जिसके बाद थाना में कांड संख्या 145/24, दिनांक- 15.12.2024. धारा 304(2) BNS दर्ज कर कांड दर्ज किया गया था। घटना में शामिल दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। आज जामताड़ा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि करमाटांड़ पुलिस के द्वारा कांड के अनुसंधान के क्रम मे गुप्त सूचना प्राप्त हुई।
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कांड के अनुसंधानकर्ता द्वारा छापामारी दल के साथ कांड में संलिप्त अपराधकर्मी 1. रामलाल मंडल उम्र करीब 55 वर्ष पिता-स्व० हरी मंडल सा०-काशीटाँड़, 2. शनिचर मंडल उम्र करीब 33 वर्ष पिता-रामप्रसाद मंडल सा०-सियाटाँड़ दोनों थाना-करमाटाँड़, जिला-जामताड़ा को मकाटी कोठी क्रिकेट ग्राउंड से पकडा गया। उक्त दोनों ने अपने अपने स्वीकारोक्ति बयान में घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किये हैं तथा उनके निशान देही पर कांड में प्रयोग किये गये जसायडीह पलाश जंगल से 01 सिक्सर (पिस्तौल) तथा ब्लु रंग प्लसर बाईक संख्या रजिस्ट्रेशन न0- JH21E-0154 को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया तथा दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है। इस कांड के छापेमारी दल में (1) थाना प्रभारी पु०अ०नि० अभय कुमार, (2) पु०अ०नि० नितिश कुमार (अनुसंधानकर्ता, (3) पु०अ०नि० विकाश कुमार तिवारी, (4) पु०अ०नि० अनुज कुमार, (5) स०अ०नि० रघुवंश सिंह, (6) आ0 255 गायना मुर्मू, (7) आ0 41 रिंकु कुमार, (8) आ0 540 अमिन मुर्मू,, (9) आ0 556 सुबल टुडू, (10) चौ० मनोज कुमार तुरी शामिल थे।
