रामगढ़ । झारखंड के रामगढ़ से एक भीषण सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की सुबह रामगढ़ के गोला में स्कूली वैन और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई । घटना में चार बच्चों की दर्दनाक मौत की खबर सामने आ रही है । घटना के बाद से क्षेत्र में अफरा- तफरी का माहौल स्थानीय लोगों की मदद से अन्य घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है । एलपी ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे वैन में जोरदार टक्कर मार दिया । इसमें 3 बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । हादसे में दर्जनों लोग घायल हुए हैं । मृतकों में ऑटो का एक चालक भी शामिल है ।

गोला तिरलां मोड़ के पास हुआ हादसा,,,,,

दुर्घटना रामगढ़-बोकारो मार्ग के गोला तिरला मोड़ के समीप हुई । एलपी ट्रक ने जैसे ही स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को टक्कर मारी, घटनास्थल पर ही 3 बच्चों और ऑटो चालक की मौत हो गयी । एलपी ट्रक का चालक और 11 बच्चे दुर्घटना में घायल हुए हैं । सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *