निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी एवं गांडे विधायक कल्पना सोरेन आज शनिवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो के जामताड़ा जिला के नाला स्थित बाघमारा आवास पहुंचे। मौके पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो के दिवंगत पिता स्वर्गीय गोलक बिहारी महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्वर्गीय गोलक बिहारी महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी एवं विधायक कल्पना सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो एवं उनके अन्य परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *